भारतीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम - इंडिया (CERT-In) के पास अब एंथ्रोपिक के शक्तिशाली एआई मॉडल 'क्लॉड मिथोस' का एक्सेस आ चुका है। इस तकनीक की मदद से एजेंसी देश के डिजिटल सिस्टम की कमजोरियों और वल्नरबिलिटीज का पता लगा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मॉडल को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में CERT-In इस तकनीक की टेस्टिंग बहुत ही सावधानीपूर्वक और धीमी गति से एक कंट्रोल्ड एनवायरमेंट में कर रहा है, जिससे किसी भी बाहरी डिजिटल डिवाइस को कनेक्ट नहीं किया गया है। एजेंसी मिथोस के अलावा अन्य एआई मॉडल्स की भी जांच कर रही है ताकि किसी एक पर निर्भरता न रहे। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब हाल ही में कुछ एआई एजेंटों द्वारा भारतीय संगठनों तक गैरकानूनी पहुंच बनाने की बात सामने आई थी। Fuente: आज तक (India) #CyberSecurity #CERTIn #AI #India #TechNews
Ver más en News Today