क्या ट्रंप का कार्यकाल ख़तरे में?

Fuente: navbharattimes.indiatimes.com - हिंदी न्यूज़: Todays Latest News, Top (India) · politica · India, India

क्या ट्रंप का कार्यकाल ख़तरे में?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगा है, जिससे अमेरिकी राजनीति में भूचाल आ गया है। चुनावी नुकसान के बाद ट्रंप की नीतियों, उनके फैसलों और घटती लोकप्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा है कि अमेरिकी जनता की नाराजगी का असर चुनावी नतीजों में साफ दिखाई दिया है। इसका असर अब ट्रंप प्रशासन के भीतर भी नजर आने लगा है। भारतीय मूल की हरमीत कौर ढिल्लों ने अमेरिकी न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, अमेरिकी सांसद थॉमस मैसी ने ट्रंप और युद्ध सचिव पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को उलझाने के लिए ट्रंप और हेगसेथ जिम्मेदार हैं और इसकी भारी कीमत देश को चुकानी पड़ी है। दूसरी तरफ, ईरान संघर्ष से निपटने के तरीके को लेकर पीट हेगसेथ भी सवालों के घेरे में हैं और उनके खिलाफ महाभियोग की अटकलें तेज हैं। इसी बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को लेकर भी चर्चा है कि वे ट्रंप से दूरी बना रहे हैं। ईरान युद्ध को ट्रंप की राजनीतिक मुश्किलों की बड़ी वजह माना जा रहा है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो के इस्तीफे की अटकलें भी लगाई गईं, लेकिन उन्होंने ताजा बयान में साफ किया है कि वे अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। ऐसे में क्या मिडटर्म चुनाव की हार ट्रंप के लिए सत्ता का संकट बन सकती है? क्या 2028 का चुनाव आने से पहले ही व्हाइट हाउस में नेतृत्व बदल जाएगा? विदेशी मामलों की विशेषज्ञ नाजिया इलाही खान ने इसी सियासी उथल-पुथल के बीच बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप 2028 के अमेरिकी चुनाव से पहले ही सत्ता से बाहर हो सकते हैं। अमेरिका की राजनीति, ट्रंप प्रशासन के भीतर बढ़ती चुनौतियों और इस दावे के पीछे की वजहों को लेकर नाजिया इलाही खान से सुनिए खास बातचीत।

También lo cubren: Actualidad Económica. Noticias de Economía Nacional e Internacional, Catdialeg, Contrainformación, Diario De Cadiz, EL MUNDO al día, Economía // expansion, Kaos en la Red, La Marea y otros.

🔗 Leer la noticia completa en navbharattimes.indiatimes.com - हिंदी न्यूज़: Todays Latest News, Top (India)

Ver más en News Today