इसरो ने PSLV रॉकेट के तीसरे स्टेज (PS3) का सफल ग्राउंड टेस्ट किया। ये वही स्टेज है, जिसमें पिछले 2 मिशन के दौरान गड़बड़ी आई थी। ISRO ने उसे पूरी तरह नया करके, मजबूत करके टेस्ट किया, जिसमें वह सफल रहा। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर की स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में हुआ। रॉकेट के इंजन को जमीन पर बांधकर चलाकर परखा गया। अब PSLV की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। ये टेस्ट इसलिए खास है क्योंकि PSLV-C61/EOS-09 और PSLV-C62/EOS-N1 मिशन के दौरान तीसरे स्टेज में गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके बाद इसरो ने पूरे स्टेज को नए सिरे से जांचा, सुधारा और अब नया वर्जन टेस्ट किया है। NavIC (नाविक) के लिए NVS-03 लॉन्च इससे पहले 31 अक्टूबर को ISRO ने सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए अगली पीढ़ी का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च किया था। NVS-03, ISRO की अगली पीढ़ी के नेविगेशन सैटेलाइट सीरीज का तीसरा सैटेलाइट है। इस सीरीज का मकसद इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) के तहत नेविगेशन सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना है। NVS-03 में स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक के साथ खरीदी गई एटॉमिक क्लॉक्स भी लगी हैं। इसमें मौजूदा L5 और S-बैंड सिग्नल के अलावा L1 नेविगेशन सिग्नल भी जोड़ा गया है। इससे NavIC की क्षमताओं का विस्तार होगा। ISRO के अनुसार, यह सिस्टम भारत के भूभाग और उसकी भौगोलिक सीमा से 1500 किलोमीटर आगे तक के क्षेत्र में कवरेज देने के लिए तैयार किया गया है। इस लॉन्च से भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम NavIC को मजबूती मिलने और देश की स्वतंत्र सैटेलाइट आधारित नेविगेशन क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।
También lo cubren: आज तक, आज तक (India).
Ver más en NewsToday