CRPF कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों का CCTV फुटेज आया सामने

Fuente: देश | दैनिक भास्कर · sucesos · India, India

CRPF कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों का CCTV फुटेज आया सामने

जम्मू-कश्मीर में CRPF कैंप पर फायरिंग करने वाले आतंकियों का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें आतंकी मोहम्मद लतीफ भट और उमर निसार डार CRPF कैंप की रेकी करते दिख रहे हैं। 56 सेकेंड के वीडियो में दोनों टैक्सी से उतरते और कैंप की ओर बढ़ते दिखे। 11 नवंबर को इन आतंकियों ने नौपोरा अखरान में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग की थी, जिसमें तीन जवान घायल हुए थे। सुरक्षाबलों ने सोमवार को उमर निसार डार को मार गिराया, लेकिन लतीफ भट अभी भी फरार है। उमर और लतीफ ने मीर बाजार, अखरन, हबलीश और कुलगाम में रेकी की थी। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीमों ने कुलगाम के ग्रामीण इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। संदिग्ध इलाकों की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस अभियान में सुरक्षा बल ड्रोन, खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टरों की भी मदद ले रहे हैं। आने-जाने वाले रास्तों पर कई चेकपोस्ट बनाए गए हैं। नागरिकों की आवाजाही पर पाबंदियां जारी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 600 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि जांच के तहत कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

También lo cubren: आज तक, आज तक (India).

🔗 Leer la noticia completa en देश | दैनिक भास्कर

Ver más en NewsToday